Wednesday, March 27, 2013

जनरल नॉलेज क्विज 12th March


1. वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति का स्थान किसने लिया है?

(क) ह्यूगो शावेज (ख) निकोलस मादुरो (ग) एनटीक केप्रीलेस

2. नयी दिल्ली के शास्त्री भवन में भारत के पहले महिला पोस्ट ऑफिस का शुभारंभ किसने किया? 

(क) कपिल सिब्बल (ख) पी चिदंबरम (ग) एमके नारायणन

3. अश्‍विनी कुमार को नगालैंड का गवर्नर नियुक्त किया गया है. इसके पूर्व वे किस पद पर कार्यरत थे?

(क) सीबीआइ निदेशक (ख) कैग अध्यक्ष (ग) रॉ चीफ

4. हाल ही में किस मशहूर शायर की याद में भारत के राष्ट्रपति ने डाक टिकट जारी किया है? 

(क) मेहंदी हसन (ख) साहिर लुधियानवी (ग) नौशाद

5. निम्न में से कौन सा विभाग बजट निर्माण करने के साथ साथ, उसे संसद में पेश किये जाने तक जुड.ा रहता है ? 

(क)राजस्व विभाग (ख) वित्तीय सेवा विभाग (ग) आर्थिक मामलों का विभाग

6. मेडेलिन को दुनिया के सबसे इनोवेटिव शहर का दरजा मिला है. यह शहर किस देश में है? 

(क) कनाडा (ख) ब्राजील (ग) कोलंबिया

7. चीन ने कब तक दुनिया के पहले ठोस ईंधन चालित रॉकेट के प्रक्षेपण की योजना बनायी है? 

(क)2016 (ख) 2017 (ग) 2018

8. बबली प्रोजेक्ट किस राज्य से संबंधित है ? 

(क)आंध्र प्रदेश (ख) महाराष्ट्र (ग) कर्नाटक

सही उत्तर 1.(ख) 2.(क) 3.(क) 4.(ख) 5.(ग) 6.(ग)7.(क)8.(ख)

No comments:

Post a Comment